khabar abhi tak

जमीन विवाद पर युवक पर प्राणघातक हमला, न्यायालय में केस चलने के बावजूद आरोपी बना रहे थे मकान

जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत बेनीखेड़ा में हर्षराज पांडे की पैतृक जमीन को शिवानी पांडे ने जितेन्द्र लोधी को बेच दी। जिसका न्यायालय में केस चल रहा है, इसके बाद भी जितेन्द्र लोधी उक्त जमीन पर मकान बनवा रहा था। हर्षराज ने मौके पर पहुंचकर रोका तो जितेन्द्र उसके पिता व एक अन्य युवक ने हमला कर दिया। हमले में हर्षराज के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमले में घायल हर्ष राज को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                                  पुलिस के अनुसार ग्राम बेनीखेड़ा आगासौद पाटन में हर्षराज पांडे की पैतृक जमीन व मकान है। उक्त जमीन का 0.47 हेक्टेयर भूमि शिवानी पाण्डे के द्वारा जितेन्द्र लोधी को जबरदस्ती बेच दिया गया। जिस पर उसकी दादी प्रेम बाई पाण्डे व उनके सभी पुत्रों के द्वारा माननीय सिविल न्यायालय में केस लगाया। बीती रात 11 बजे हर्षराज को खबर मिली कि विवादित जमीन पर जितेन्द्र लोधी, साधूराम लोधी मकान का निर्माण कर रहे हैं। हर्षराज ने अपने साथी सौरभ राजपूत, आकाश  गर्ग के साथ पहुंचा और जतेन्द्र लोधी को जमीन का मान्नीय न्यायालय में के स चलने की बात कहकर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। जिसपर जितेन्द्र लोधी व जितेन्द्र का पिता साधूराम लोधी, मोनू पांडे ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। हर्षराज ने विरोध किया तो मोनू पांडे ने लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया। हमला होते ही हर्षराज गिर गया, इसके बाद मोनू पांडे ने कई वार किए। हमले में हर्षराज के सिर, हाथ, पैर, चेहरे, पीठ में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख साथियों ने बीच बचाव कर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हर्षराज को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हर्ष की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak