khabar abhi tak

एमपी में दर्दनाक हादसा : पत्नी से मारपीट कर रहे शराबी पति के नीचे दबकर तीन साल के मासूम की मौके पर मौत

सागर/ बंडा। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा नगर के देवपुरा वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन लोधी शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।

बच्चे के ऊपर गिरा शराबी पिता

बताया गया है कि घटना वाली रात पवन लोधी शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय पुत्र गौरव पास में सो रहा था। विवाद के दौरान आरोपी बच्चे के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसके भारी वजन और घुटने का दबाव मासूम पर पड़ा। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak