जबलपुर। पैदल जा रही महिला, घर के बाहर टहल रही महिला या फिर अन्य तरीकों से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटना पुराना हो चला है। अब तो स्कूटर मोटरसाइकिल में पीछे र्बैठकर जा रही महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है, जिसे रास्ते में चलते-चलते शातिर बदमाश लूट का शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। वारदात में शताब्दीपुरम मोड़ के पास मुख्य रोड पर स्कूटर में बैठी एक महिला का अज्ञात मोटरसाइकिल युवकों ने मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि विजयनगर निवासी कंचन पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जेडी आफिस कार्यरत है। 6 अगस्त को लगभग 9 बजे मां आरती पटेल के साथ एक्सिस से यादव कालोनी पटेल मोहल्ला मामी के घर से अपने विजयनगर स्टार पार्क मुक्तिधाम रोड से होते हुये जा रहे थे। जैसे ही शताब्दीपुरम मोड़ के पहले पगड़ी हाउस के सामने पहंुचे, तभी पीछे से मोटर सायकल में एक व्यक्ति आया एवं उसकी मां की गले की तरफ हाथ बढ़ाया। मोटर सायकल वाले का हाथ मां के हाथ में लगा एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र बलपूर्वक लूटकर रोड क्रास कर बल्देवबाग की तरफ भाग गया। वह अपनी स्कूटी से तथा एक राहगीर ने मोटर सायकल से उक्त व्यक्ति का बल्देवबाग तक पीछा किया, जो भाग गया। मंगलसूत्र लूटने वाला मोटर सायकल चालक सफेद रंग शर्ट व काले रंग की पेंट पहना हुआ था।