khabar abhi tak

एमपी : देवेंद्रनगर मार्ग पर हादसा,कटनी जा रही बस बेकाबू होकर सड़क से उतरी, 25-30 यात्री बाल-बाल बचे

पन्ना. एमपी के पन्ना से कटनी जा रही एक यात्री बस शुक्रवार 7 अगस्त को ककरहटी-देवेंद्रनगर मार्ग पर ग्राम खपटहा अहरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। छंगे राजा बस (क्रमांक-एमपी-35, पी-0325) पलटने से बाल-बाल बची, जिससे इसमें सवार सभी 25 से 30 यात्री सुरक्षित रहे। एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने बताया कि यह घटना मार्ग के अत्यधिक संकरा और खराब होने के कारण हुई। इस स्थान पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, क्योंकि वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में काफी परेशानी होती है।

यात्रियों के अनुसार, बस में 20 से 25 लोग सवार थे। उन्होंने बताया, सड़क बहुत संकरी और खस्ताहाल है, जिसके कारण क्रासिंग के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलटने से बची। सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण यहाँ हमेशा खतरा बना रहता है। पिछले साल भी इसी जगह गौतम बस के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak