जबलपुर। अमखेरा मे रहने वाले एक युवक की मोबाइल स्क्रीन काली पड़ गई और फिर उसके क्रेडिट कार्ड ेसे अज्ञात ने पबजी यूसी वाउचर के जरिए 75 हजार रूपए की धोखाधड़ी की। युवक ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अधारताल पुलिस ने बताया कि अमखेरा निवासी हेमंत कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुजुकी शोरूम में प्राईवेट काम करता है। 29 जुलाई को वह शोरूम गया था। अपने मोबाइल में फेसबुक पर रील देख रहा था। तभी उसका मोबाइल ब्लेक हो गया। आधा घंटा बाद उसका मोबाइल चालू हुआ और रीसेट हो गया। वह आफिस में काम करने के बाद घर आया। 31 जुलाई को अपने मोबाइल पर जो आवश्यक एप के साथ एसबीआई क्रेडिट कार्ड का एप डाउनलोड किया। उसे पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 7500 रूपये के पबजी यूसी बाउचर कुल 75 हजार रूपये के किसी अज्ञात द्वारा अमेजान के माध्यम से भुगतान करा दिया। इस प्रकार उसके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 75 हजार रूपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने सूचना सायबर सेल को दी है।