khabar abhi tak

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव, मृगेन्द्र सिंह अध्यक्ष, असीम त्रिवेदी ने सचिव पद पर हासिल की जीत, समर्थकों ने जमकर मनाया जश्न

जबलपुर। एमपी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-28 के चुनाव में सीनियर एडवोकेट मृगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, वहीं असीम त्रिवेदी ने सचिव पद विजयी हुए। मृगेन्द्र सिंह व पारितोष त्रिवेदी के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसमें मृगेंद्र सिंह आगे निकल गए। मृगेंद्र सिंह के जीतने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई। हाईकोर्ट परिसर में जश्र का माहौल बन गया था। 
                              अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह को 780 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी परितोष त्रिवेदी को 728 मत प्राप्त हुए। मृगेंद्र सिंह ने 52 वोट से जीत हासिल की। सचिव पद पर असीम त्रिवेदी को 894 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को 701 वोट प्राप्त हुए। इस तरह असीम त्रिवेदी ने 193 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10.30 बजे मतदान शुरू हुआ था। चुनाव में करीब 3,112 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें 3,004 सामान्य और 108 महिला मतदाता शामिल थीं। इनमें से कुल 2,008 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए भी मतदान हुआ। इनमें दो पद सामान्य और एक महिला के लिए था। सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए भी वोट डाले गए। कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें पांच सामान्य और तीन महिला पद शामिल थे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव वैलिड पेपर से कराया गया। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पर्ची टेबल लगाई गई थी। बैलेट बॉक्स का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak