khabar abhi tak

पाटन बंद, ' सड़क ' को लेकर सड़क पर उतरे लोग, देखें वीडियो



जबलपुर।
भोपाल हाईवे के निर्माण से पाटन के वाशिंदों को होने वाली परेशानियों सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को पाटन बंद हो गया है। भारी संख्या में लोग एकजुट होकर सड़क पर उतर आए हैं। वाहनों में भरकर ग्रामीण अंचल से लोग एकत्र हो रहे हैं। प्रदर्शन कारियों की मांग है कि सड़क निर्माण को देखते हुए प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी रहा, जो प्रदर्शनकारियों को समझाइश देता नजर आया। फिलहाल, लोगों ने पाटन को फ्रीज कर दिया है। आवागमन बंद है।


पाटन होकर गुजरने वाले भोपाल हाईवे को लेकर लोगों में खासा आक्रोश नजर आ रहा है। लोगों की दलील थी कि आठ माह से ओवरब्रिज तैयार नहीं हो सका और न ही आवागमन के लिए उन्हें कोई वैकल्पिक मार्ग दिया जा सका। इससे हो यह रहा है कि आवागमन में दुर्घटनाएं आम हो गई है। एम्बुलेंस फंस रही हैं। वाहनों का जाम लग रहा है। व्यवसाय ठप होते जा रहे हैं।


अघोषित रूप से राजनीतिक हस्तक्षेप

एक ही पार्टी के दो दिग्गज नेताओं का वर्चस्व सामने आ रहा है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। जानकार कहते हैं कि एक भोपाल हाईवे तैयार करके वाहवाही लूटने की फिराक में है तो वहीं दूसरा इसका श्रेय खुद लेने के लिए लोगों की परेशानियों को ढाल बनाकर आगे आ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak