जबलपुर। ग्वारीघाट से छिवला गांव की तरफ स्कूटर पर अवैध रूप से शराब भरकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्कूटर में भरी करीब तीन सौ देशी शराब के पाव बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूटर में शराब भरी होने से स्कूटर भाग नहीं पा रही थी। स्कूटर दब रही थी, जिससे आरोपी भाग नहीं सका।
ग्वारीघाट पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई थी। बिना नम्बर की एक्सिस को घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर अरशद शाह निवासी तकिया मोहल्ला गढ़ा बताया। एक्सिस में सामने तरफ रखे हुये 2 थैलों के अंदर तथा एक्सिस की डिक्की में रखे थैले के अंदर कुल 290 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये रखीे मिला।
