khabar abhi tak

महाराजपुर में देर रात बमबाजी, 5 आरोपी फरार


जबलपुर।
महाराजपुर में गुरूवार की रात पांच युवकों ने बमबाजी की और भाग गए। बमबाजी शिव रजक के घर पर किया जाना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि बमबाजी में कोई हताहत नहीं हुआ है। संभवतः दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह वारदात की गई है। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि जगदम्बा नगर निवासी शिवा रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त की रात लगभग 11 बजे घर में था। घर के बाहर से गाली गलोज की आवाज आयी। घर के निकलकर देखा 5 लड़के पैदल निकलते हुये उसका नाम लेकर गाली गलोज कर रहे थे। उसने पूछा कौन गाली गलोज कर रहा है, देखा शिवेन्द्र ठाकुर उर्फ बूची, सागर यादव, निहाल कोरी, आदि विश्वकर्मा एवं उदय पाण्डे थे। तभी सागर एवं शिवेन्द्र उसके घर के बाहर लगातार 2 सुअर मार बम चलाये, जो घर की दीवाल पर टकराकर फूटे। सभी उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। आरोपियों ने जिस घर मे बम फैंका उस घर में रहने वाले शिवनारायण विश्वकर्मा ने बाहर आकर बताया कि उनके घर के बाहर इन्हीं 5 लड़कों ने गाली गलौज करते हुये उनके 3 सुअरमार बम फैंके थे, जिससे उनके घर की दीवाल पर लगी टाईल तथा गेट में लगी फाईवर सीट टूट गयी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak