जबलपुर। पनागर बाजार की पुलिस चौकी के पास सड़क पर दिन दहाड़़े हथियार चमकाए गए। इस दौरान दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे और एक युवक बीच-बचाव। ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खबर अभी तक पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो बनाने के दौरान बाजार में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है।
पनागर में यह वीडियो गुरूवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक दूसरे युवक को जान से मारने की कोशिश करता हुआ हाथ मे बकानुमा चाकू लिए हुए था। युवक दूसरे को मारने आमादा था। बीच-बचाव करने एक युवक पहुंच गया था, जो कान में बाली पहले हुआ था। वह युवक दोनों को समझाने की कोशिश करता रहा। काफी देर के बाद दोनों युवक शांत हुए। हथियार लिए युवक हाथ में चाकू चमकाता हुआ वहां से चलता बना। इस दौरान मौके पर पुलिस नही थी।