khabar abhi tak

छिंदवाड़ा सीएमएचओ, तहसीलदार और पटवारी को सीएम मोहन यादव ने किया सस्पेंड. कहा- हर शुक्रवार को फील्ड पर रहें अफसर

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के  छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान के पहले ही दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की समस्या सुनते समय सीएम मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से सीएमएचओ डॉ नरेश गुन्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही, कई अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने का निर्णय भी लिया है।

छिंदवाड़ा के विदोरा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से की गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो ईमानदारी से बेहतर काम करेगा। उसे प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएंगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और जरूरतों की भी पूर्ति की जाएगी।

हर शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम, अधिकारी, जनप्रतिनिधि फील्ड में रहें

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। इसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। 

जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद करेंगे

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak