khabar abhi tak

पनागर में रिंग रोड निर्माण ने रोका बारिश का पानी, देखें वीडियो



जबलपुर।
पनागर में तैयार किए जा रहे रिंग रोड के निर्माण को लेकर लोग परेशान हो गए हैं। रिंग रोड निर्माण की वजह से बारिश के पानी की निकासी नहीं है, जिससे पनागर की सड़कों सहित खेत जलमग्न हो गए हैं। लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। रात के समय दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बारिश के पहले ठेकेदार को कहा गया था लेकिेन उसने निकासी नहीं बनाई है, जिसका खामियाजा पनागर की जनता को भरनी पड़ रही है।


पनागर में रिंग रोड निकाला जा रहा है। इससे आगामी समय में वाहन पनागर के भीतर से न आकर सीधे हाईवे से निकल जाएंगे। मौजूदा हालात में यहां पनागर आने-जाने के लिए रिंग रोड में ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसके नीचे से अंडरपास है। इस जगह पर नाले-नालियां नहीं बनाई गई है। इससे बारिश के पानी की निकासी नहीं है। 


पानी इस सड़क के दोनों ओर भर रहा है। यह पानी खेतों को जलमग्न करने के बाद सड़क पर भर रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार पानी भरे रहने की वजह से यहां गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं और उसमें लोग गिर जाते हैं। रात के समय ऐसे लोगों को मदद तक नहीं मिल पाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak