khabar abhi tak

सीनियर इनकम आफिसर की रेस्ट हाउस के बंद कमरे में मिली लाश, कार की चाबी लेने पहुंचे ड्राइवर ने देखा

कटनी। कटनी के बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में आज वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाश बंद कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मानवेन्द्र सिंह की मौत का पता भी उस वक्त चला है जब ड्राइवर चाबी लेने के लिए पहुंचा। 

                                    बताया गया है कि ड्राइवर रोज की तरह शासकीय वाहन की चाबी लेने के लिए रेस्ट हाउस पहुंचा। जहां पर उसने इनकम टैक्स आफिसर मानवेन्द्र के कमरे की बेल बजाई, दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई आहट न मिली तो वह घबरा गया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी स्तब्ध रह गए, मानवेन्द्र सिंह मृत हालत में पड़े थे।  

लखनऊ के रहने वाले थे अधिकारी-

मृतक मानवेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निवासी थे। वे पिछले लगभग दो वर्षों से कटनी में पदस्थ थे और बरगवां स्थित विभागीय रेस्ट हाउस में रह रहे थे। 

पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के कटनी पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak