khabar abhi tak

बम के धमाकों से दहला घमापुर क्षेत्र, तीन बदमाशों ने घर पर किया हमला

जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत गोपाल होटल क्षेत्र में देर रात मोटर साइकलों से आए बदमाशों ने एक घर पर बमों से हमला कर दिया। हमले घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं धमाकों की आवाज से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। वहीं घरों में सो रहे लोग बाहर निकलकर आ गए। 

                           पुलिस के अनुसार विध्या पासी उम्र 68 वर्ष निवासी आटा चक्की गोपाल होटल अपने घर में सो रही थी। देर रात तीन बजे के लगभग मोटर साइकल से आए तीन बदमाशों ने वृद्धा के घर पर बमों से दनादन हमले शुरु कर दिए, बम फटने से घर की दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आवाज सुनकर विध्या पासी उनके परिजनों सहित आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, देखा तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इस बीच सोनी, नीरज, चिन्ना हाथ में बम लिए खड़े थे, हमलावरों ने बम फैकने के बाद लोगों को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak