khabar abhi tak

जबलपुर में BJP के संभागीय कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने बैरीकेट लगाकर रोका, वॉटर कैनन चलाई, देखे वीडियो

 




जबलपुर।
रानीताल चौक के समीप उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब भाजपा के संभागीय कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरीकेट लगाकर रोक दिया। इसके बाद भी जब कार्यकर्ता आगे बढऩे लगे तो उनपर वॉटर कैनन का चलाकर तितर-बितर कर दिया। कांगे्रसियों ने ऐसा दिन चुना जब शहर में सीएम मोहन यादव रहे और भाजपा के नेता से लेकर जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों ने व्यस्त थे।
                                  बताया गया है कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता गोलबाजार में एकत्र हुए और जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए संभागीय कार्यालय की ओर नारेबाजी करते हुए चल दिए। वे संभागीय कार्यालय पहुंच पाते इससे पहले पुलिस ने बैरीकेट लगाकर रोक दिया। इस बीच कांग्रेसियों ने आगे बढऩे की कोशिश की तो उनपर वॉटर कैनन का उपयोग कर रोक दिया। पानी की बौछार पडऩे से अफरातफरी मच गई। युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से चंदा लेने वाले भाजपा नेता चंदा चोरी के बाद आखिरकार क्यों मौन है। भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में डमरू लेकर और थाली बजाते हुए पहुंचे, जिन्हें कि पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। युवा कांग्रेस नेता विजय रजक ने कहा कि इस देश में अगर कोई वालीवुड एक्ट्रेस भगवा रंग की बिकनी पहन लेती तो हो तो इस देश को बंद करवा दिया जाता है। पर राम मंदिर में चंदा चोरी से संवेदनशील मामले में भाजपा,आरएसएस और बजरंग दल के लोग जो कि हिंदू धर्म का अपने आपको ठेकेदार बताते है। आज हम उन्हें यह याद दिलाने आए थे कि जब राम मंदिर बन रहा था, तब भाजपा के मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा ले रहे थे।  आज जब चंदा चोरी में इनकी ही पार्टी के सीनियर नेताओं का नाम आया तो सबने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में भाजपा सांसद के साथ-साथ विधायक,महापौर है, पर कोई भी चंदा चोरी में बोलने को तैयार नहीं है, इसलिए आज युवा कांग्रेस ने चेताया है कि अगर आप लोग चुप हो तो सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak