विजय नगर पुलिस के अनुसार संदीप श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष निवासी संजयनगर अधारताल ने विजय नगर थाना में लिखित शिकायत दी, जिसमें संदीप ने बताया कि प्रानेशजैन ने मौजा माढ़ोताल स्थित अपनी भूमि का विक्रय करने का आश्वसान देकर विक्रय अनुबंध निष्पादित किया गया। एग्रीमेंट के तौर पर संदीप ने प्रानेश को 7 लाख 81 हजार रूपए दिए। उक्त रुपया प्राप्त होने के कुछ दिन बाद प्रानेश ने जमीन को विवादित बताते हुए बेचने से मना करते हुए तीन चेक संदीप को दे दिए। संदीन ने जब चैक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। संदीप श्रीवास्तव द्वारा कानूनी नोटिस दिया गया, इसके बाद भी प्रानेश ने रुपए नहीं दिए। इसके बाद संदीप ने थाना विजय नगर में शिकायत की। पुलिस को पूछताछ में प्रानेश ने कथन में कहा कि उसने एग्रीमेंट के बाद 5 लाख 81 रूपये प्राप्त करना, बाद में 2 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से प्राप्त होना बताया। इसके बाद संदीप को दिए गए चैक बाउंस होने पर पुलिस ने जांच करते हुए प्रानेश जैन के विरूद्ध धारा 316 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
जबलपुर। जबलपुर के संजय नगर अधारताल क्षेत्र में रहने वाले संदीप श्रीवास्तव को प्रानेश जैन ने माढ़ोताल क्षेत्र में जमीन दिखाकर 8 लाख लेकर एग्रीमेंट कर लिया। इसके बाद जमीन को विवादित बताते हुए तीन चैक दे दिए। जिन्हे संदीप श्रीवास्तव ने बैंक में लगाया तो बाउंस हो गए। पुलिस ने मामले में संदीप की शिकायत पर प्रानेश जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags
jabalpur