khabar abhi tak

आईएमडी का जबलपुर-सागर संभाग के 7 जिलों में भारी बारिश का एलर्ट

भोपाल. एमपी के जबलपुर-सागर संभाग के 7 जिले- टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी।

आईएमडी (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत 26.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 71 प्रतिशत है। हालांकि, 37 जिले अब भी कम बारिश की कैटेगिरी में हैं। 18 जिलों में ही औसत से ज्यादा पानी बरसा है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 अगस्त के दौरान गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ जिलों में ही तेज बारिश हो सकती है। 29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट, 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ही भारी बारिश का अलर्ट है।

अब तक 26.5 इंच पानी गिरना था

मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अब तक 674.6 मिमी यानी, 26.5 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 29.2 इंच (742.3 मिमी) की तुलना में 2.7 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 6 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 प्रतिशत बारिश कम हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak