जबलपुर. रेल प्रशासन ने यात्रियों की डिमांड को देखते हुए 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच के साथ चलेगी, जिससे 598 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस में 7 अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक 8 की जगह 16 कोच लगाए जाएंगे।
वंदे भारत में दोगुनी होगी क्षमता
रेलवे के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढऩे से यात्रियों के लिए सीट क्षमता 530 से बढ़कर 1128 हो जाएगी। यानी इस अवधि में 598 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध रहेंगी। यह व्यवस्था गाड़ी संख्या 20173 रानी कमलापति-रीवा और 20174 रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
