जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर में आज शुक्रवार की दोपहर 12.05 बजे अचानक रेलवे के खतरे के 6 सायरन एक-एक कर बजने से हड़कम्प मच गया। किसी रेल हादसे की आशंका से आम लोगों के सथ-साथ कर्मचारियों में उत्सुकता बढ़ गई। तत्काल ही दुर्घटना राहत गाड़ी, मेडिकल रिलीफ वैन पर अधिकारी, कर्मचारी पहुंचने की आपाधापी करते नजर आये।
बताया जाता है कि रेलवे जब 5 या इससे अधिक खतरे का सायरन बजाता है, तब किसी बड़े रेल हादसा संभावित होता है, जिसमें जान-माल के नुकसान की आशंका रहती है. ऐसी स्थतियों मे संबंधित अधिकारी, स्टाफ, चिकित्सकीय स्टाफ मुस्तैद हो जाता है और वे दुर्घटना स्थल पर जाने के लिए सभी कामकाज छोड़कर राहत गाड़ी में पहुंचता है। यह दुर्घटना कहां हुई है, इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। कोई भेड़ाघाट स्टेशन के समीप मॉकड्रिल की संभावना व्यक्त कर रहा था. विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है.
खबर अपडेट की जा रही है......
