पुलिस अधिकारियों की माने तो मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी शेख अब्दुल उम्र 35 वर्ष जबलपुर में एक निजी प्लांट में कार्यरत रहा। शेख अब्दुल शेख अब्दुल दो दिन पहले 9 अगस्त को छीता खुदरी के पास बरगी बांध में नहा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह उफनाते पाीन में गिरकर गहराई में चल गया। आसपास के लोगों ने अब्दुल को बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए और स्थानीय गोताखोर व एसडीईआरएफ के जवानों से तलाश कराई लेकिन अब्दुल का कहीं पता नहीं चल सका। आज 48 घंटे के बाद शेख अब्दुल का शव छीता खुदरी के पास उतराते देखा गया। खबर मिलते ही गोताखोर टीम पहुंच गई और अब्दुल के शव को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर उसके परिजनों को खबर दे दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद शव को उनके परिजनों के जबलपुर पहुंचने पर सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Tags
jabalpur