khabar abhi tak

' गैंगस्टर छोटे चौबे ' का गुर्गा ' कुनाल ' पुलिस के हत्थे चढ़ा, देखें वीडियो



जबलपुर।
रानीताल में गोलीकांड करने के बाद फरार गैंगस्टर छोटू चौबे का गुर्गा कुनाल पटेल सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने कुनाल को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है, जिस पर विभिन्न थानों में अपराध दर्ज हैं।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि होटल मैनेजर शिवम अग्रवाल पर गोली चलाने वाले कुनाल पटेल को गिर्फ्तार कर लिया है। आरोपी कुनाल ने 26 जुलाई को शिवम अग्रवाल निवासी रानीताल गेट नम्बर 1 पर गोली चलाई थी। गोलीकांड में वह बालबाल बच गया था। पुलिस का कहना था कि शिवम अवलोकन इन होटल का मैनेजर है। कुनाल पटेल होटल में एक लग्जरी कमरा लेने आया था। लोकल आईडी होने पर उसे कमरा देने से मना कर दिया था। कुनाल ने मौके पर धमकी दी थी कि तुम मुझे अच्छे से जानते हो, मैं छोटू चौबे गैंग का आदमी हूं। तुम्हें देख लूंगा कहते  हुये चला गया था। 27 जुलाई की रात फ्लाई ओवर के नीचे कुनाल ने साथी शनि के साथ मोटर सायकल से पहुंचकर गोली चलाई थी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी कुनाल की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार का पुलिस इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम लगाई गई थी। लार्डगंज थाने में एएसआई राजेश वर्मा और उसके साथियों को कुनाल की लोकेशन मिली थी, जिस पर छापा मारते हुए उसे पकड़ा था। पुलिस पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि कुनाल पटेल  छोटू चौबे गैंग का सक्रिय सदस्य है।पिस्टल व कारतूस के सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी कुनाल पटेल ने उक्त पिस्टल एवं कारतूस छोटू चौबे द्वारा अपराध करने के लिये देना बताते हुये छोटू चौबे के साथ मिलकर संगठित अपराध घटित करना स्वीकार किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak