khabar abhi tak

जबलपुर के धनवंतरी नगर स्वयं सिद्ध मंदिर में लाखों की चोरी, 3 संदिग्धों की हरकतें सीसीटीवी में कैद

जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर स्थित स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर परिसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो दान पेटियों का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी करीब 2 से 2.5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मंदिर के पुजारी राहुल चौबे के मुताबिक अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित शनि मंदिर और शंकर जी के मंदिर के बाहर रखी दोनों दान पेटियों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अनुमान के अनुसार दोनों दान पेटियों में मिलाकर लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की राशि जमा थी।

सीसीटीवी में कैद हुए 3 संदिग्ध

घटना की जानकारी मिलते ही जब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो देर रात लगभग 3:30 बजे 3 संदिग्ध युवक दान पेटी तोड़ते और चोरी करते नजर आए हैं। घटना की सूचना तुरंत धनवंतरी नगर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak