बताया गया है कि नेशनल पार्क कान्हा से लगे खापा परिक्षेत्र में कुमादेही पंचायत के ग्राम पर्रापुर बैगाटोला में रहने वाली महिला सुगनीबाई पति बुधराम धुर्वे बिना दरवाजा की झोपड़ी में सो रही थी। देर रात दो बजे के लगभग बाघ ने घर में घुसकर सुगनीबाई पर हमला कर दिया। बाघ ने सुगनीबाई के सिर को जबड़े में पकड़ा और घसीटते हुए ले जाने लगा। परिजन की नींद खुली तो शोर मचाया तो आसपास के लोग भी घरों से निकल आए, सभी लोग टार्च की रोशनी में बाघ का पीछा करते हुए खेत पहुंच गए, जहां पर बाघ ने लोगों की भीड़ देखी तो जंगल की ओर भाग निकला। सभी लोगों ने खून से लथपथ महिला को उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद सुगनीबाई को मृत घोषित कर दिया, डाक्टरों के अनुसार महिला सुगनीबाई के सिर पर बाघ के हमले से गंभीर चोटें आई थी, जिससे लगातार खून बहने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि पर्रापुर बैगाटोला गांव कान्हा के जंगल से सटा हुआ है। पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के घरों के आसपास देखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है, वहीं बाघ की सर्चिंग भी शुरु कर दी है।
बालाघाट। बाघाघाट के ग्राम पर्रापुर बैगाटोला में देर रात दो बजे के लगभग बिना दरवाजा की झोपड़ी मेंं सो रही महिला सुगनीबाई धुर्वे पर बाघ ने हमला कर दिया। इसके बाद बाघ अपने जबड़े में महिला का सिर फंसाकर करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए खेत में ले गया। परिजनों व आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो छोड़कर भाग निकला। महिला को सुबह 4 बजे के लगभग अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
Tags
balaghat