khabar abhi tak

एमपी : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, इनमें दो सगे भाई, एलएंडटी कंपनी ने की थी खुदाई

सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे। फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला।

घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, 10 वर्षीय पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दीक्षांत के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज स्/ह्र सुभाल बागरी सगे भाई थे। दीक्षांत के पिता का नाम अखिलेश बागरी है। इलाके में ही रहने वाले जगदीश ने बताया कि जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कर रहे

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा- हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। चौबे ने कहा- गड्ढे के निर्माण, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak