जबलपुर। गोराबाजार के पिगरी टपरिया में तीन हजार के भाड़े पर अवैध रूप से रखी शराब की चौकीदार कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की।
गोराबाजार थाना प्रभाराी संजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि पिगरी टपरिया बस्ती निवासी रज्जू यादव अपने घर के पास भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखा है। सूचना पर दबिश दी। मौके पर आरोपी व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर अपना नाम सूरज देशकर निवासी संजीवनीनगर बताया। पुलिस ने रज्जू यादव के मकान के पास खाली जगह में 15 कार्टून में 750 पाव देशी शराब एवं 1 कार्टून में 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 11 बाटल रखी मिली। आरोपी सूरज देशकर से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर रज्जू उर्फ राजेश यादव के कहने पर शराब की निगरानी करता है। निगरानी के एवज में रज्जू उर्फ राजेश द्वारा उसे 3 हजार रूपये दिये गये हैं।
