khabar abhi tak

रेल न्यूज : रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा के बीच 4 स्पेशल ट्रेनें, सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर होकर चलेंगी

जबलपुर. रक्षाबंधन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल-रीवा-भोपाल के मध्य चार विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेनें बीना, सागर, दमोह स्टेशन पर रुकते हुए गंतव्य को जाएंगी। 

रेलवे के मुताबिक गाड़ी 02155 भोपाल-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को भोपाल से रात्रि 10:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा स्टेशन पर 7:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट 26 एवं 27 अगस्त को भोपाल से रात्रि 10:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी 02154 रीवा-भोपाल वन-वे सुपरफास्ट 29 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.30 भोपाल पहुंचेगी।

गाड़ी 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट 30 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल स्टेशन पर सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को भोपाल से रात्रि 10:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेनें संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना स्टेशन पर रुकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak