बताया गया है कि क्राइम ब्रांच की टीम को खबर मिली कि पनागर की होटल भाग्यश्री के कमरे में कुछ लोग जुआं खेल रहे है। जिसमें लाखों रुपए की दांव लगाए जा रहे हैं। जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने पनागर पुलिस को साथ लेकर होटल के कमरे में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में हड़कम्प मच गया, पहले तो जुआंडिय़ों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मौके से जुआं खेल रहे मोहनलाल चौरसिया, सुशील चौरसिया, हनीफ खान और शुभम पटेल गिरफ्तार कर 15 लाख 6 हजार रुपए, मोबाइल फोन व ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पनागर पुलिस अब जांच कर रही है कि होटल के कमरे में चल रहे जुआं में होटल प्रबंधन व कर्मचारियों की भूमिका तो नहीं है। पनागर की होटल भाग्यश्री में जुआंफड़ पकडऩे जाने की खबर देर रात तक चर्चाओं में रही।
Tags
jabalpur