khabar abhi tak

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की 121वीं जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी



जबलपुर । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की 121 वीं जयंती खेल दिवस के रूप में आयोजित होगी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के मशाल परिसर में स्थापित मेजर ध्यानचंद की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम, अन्य पदाध‍िकारी, व‍िभि‍न्न खेलों के प्रभारी व ख‍िलाड़ी प्रात:काल हॉकी के जादूगर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के द्वारा दो वर्ष पूर्व 2024 में मशाल परिसर में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा को स्थापित की गई थी। यह मध्य प्रदेश में हॉकी के जादूगर की स्थापित होने वाली प्रथम प्रतिमा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak