जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयूी) के पूर्व जोनल अध्यक्ष, जबलपुर मंडल अध्यक्ष कामरेड हुसैन बख्श का आज मंगलवार 28 जुलाई को इंतेकाल हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही रेल कर्मचारियों, यूनियन में शोक की लहर फैल गई है।
कामरेड बख्श ने जीवन में रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनका संघर्ष, नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कर्मचारियों, यूनियन पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना कीहै कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, मित्रों एवं समस्त साथियों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
