जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत बस स्टेंड पर प्रकाश राजपूत उर्फ टाइगर पर गोलू चौहान ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह काम पर जाने के लिए बैठा था। पति प्रकाश पर हमला होते देख पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसपर भी लाठियों से हमला किया। हमले में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकाश राजपूत उर्फ टाईगर उम्र 32 वर्ष निवासी नया बस स्टेण्ड सिहोरा व उसकी पत्नी को मोहल्ले का गोलू चौहान कंकाली मोहल्ला मजदूरी करने के लिये ले गया था। मजदूरी कराने के बाद गोलू ने रुपए नहीं दिया। रुपए मांगने पर गाली गलौज करके भगा दिया। आज सुबह 8 बजे के लगभग प्रकाश बबुआ चाय की दुक ान पर बैठा चाय पी रहा था। इस दौरान गोलू चैहान आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, पैसे देने से मना करने पर गाली गलौज करने लगा, प्रकाश ने विरोध किया तो उसपर लाठी से हमला कर दिया। पति पर हमला होते देख पत्नी बैजन्ती बीच बचाव करने आई तो उसपर भी लाठिायों से हमला कर दिया। हमले में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घटना होते देख लोग एकत्र हो गए, जिनके विरोध करने पर गोलू चौहान धमकी देते हुए भाग निकला। खून से लथपथ घायल थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावर गोलू चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।