बताया गया है कि दमोह से कोयल लोड करके ट्रक चालक जबलपुर के लिए रवाना हुआ। जब वह सिंग्रामपुर में बाबा स्थल से कटंगी की ओर बढ़ रहा था। तभी तेज गति से लहराती हुई कार को बचाने के चक्कर में चालक मोनू धनगर ने ट्रक को झटके से किनारे किया। जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते देख आसपास के गुजर रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को इस बात की खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चालक व परिचालक भरत यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश खून से लथपथ ट्रक के केबिन के अंदर ही फंसे है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला और कटंगी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर डाक्टरों ने भरती कर लिया। मेडिकल में दोनों की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद दमोह-जबलपुर रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने के्रन की मदद से ट्रक को हटवाया, कोयला अलग कराया, करीब एक घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।
जबलपुर। दमोह से कोयला लेकर आ रहा ट्रक कटंगी रोड पर आज दोपहर एक बजे के लगभग अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रक पलटने से पूरा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए। वहीं ड्राइवर व कंडेक्टर ट्रक के अंदर ही फंसे रहे, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
Tags
jabalpur