जबलपुर। सास की रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर एक बहू ने आत्महत्या कर ली। इस बात का खुलासा मर्ग जांच से हुआ है। यह घटना है रांझी के उदयनगर की। यहां चौधरी परिवार में सास कृपादेवी और बहू मोनिका के बीच अनबन रहती थी। 15 जुलाई को अचानक मोनिका ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने जांच की तो सारा माजरा सामने आ गया।
रांझी पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि उदयनगर निवासी मोनिका चौधरी को घर पर फासी लगा लेने के कारण पति सुभाष चौधरी द्वारा मेडिकल लाया गया था। डॉक्टरों ने चैक कर मोनिका चौधरी को मृत घोषित कर दिया था।
दौरान मर्ग जांच मृतिका मोनिका चौधरी की बड़ी व छोटी बहन, पुत्रियों, मां, भाई के कथन लेख किये गये, जो अपने कथन मे मोनिका चौधरी से सास कृपादेवी का आये दिन घरेलू बातों को लेकर वाद विवाद होता था। 15 जुलाई को सुबह लगभग 9 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मोनिका चौधरी की बड़ी बेटी ने भी अपनी मां एवं दादी कृपादेवी के बीच विवाद होना बताया। घटना के बाद मोनिका चौधरी क्रोध में आकर कमरे के अंदर चली गयी थी। मर्ग जांच में परिजनों के कथनानुसार मोनिका चौधरी द्वारा कृपादेवी चौधरी द्वारा आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करना पाया जाने से सास कृपादेवी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
