khabar abhi tak

रील का जुनून : एप पर टच हो गई अंगुली, खाते से कट गए 3 लाख


जबलपुर।
आप मोबाइल पर रील देख रहे हैं तो सावधान रहें। हो सकता है कि रील के बीच साइबर क्रिमनल एपीके फाइल वाला एड डाल दें और गलती से यदि उसमें आपकी अंगुली टच हो गई तो सच मानिए! आपका खाता खाली हो सकता है। ऐसा ही एक मामला गढ़ा में सामने आया है, जहां एक वयोवृद्ध रील देख रहे थे और रील के बीच आए एड पर उनकी अंगुली का स्पर्श हो गया। बस फिर क्या था, दो दिनों में उनका खाता खाली हो गया। खाते से 3 लाख रूपए निकाल लिए गए हैं। यह मामला पुलिस को सौंपा गया है।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि बीटी बंगला के पास रहने वाले अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार रात लिखित शिकायत की कि उसका खाता संेट्रल बैंक आफ इंडिया में है। 2 जून की शाम लगभग 5 बजे वह अपने घर पर मोबाइल में फेसबुक अंकाउट में रील देख रहा था। तभी बीच में एक एप का एड आया, जिस पर क्लिक हो गया और एप डाउनलोड हो गया। 9 जून को 97 हजार रूपये खाते से निकलने का मैसेज आया। उसके बाद खाता चैक किया। 7 जून को 80 हजार रूपये एवं 8 जून को 97 हजार रूपये कट गये हैं। उसके मोबाइल पर खतरनाक एपीके मैलवेयर डाउनलोड हो गया था, उसी के बाद मोबाइल हैक हो गया था और उसकी बिना जानकारी के उसके खाते से 2 लाख 74 हजार रूपये की राशि अवैध रूप से धोखाधड़ी करते हुये ट्रांसफर कर ली गई।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak