जबलपुर। जबलपुर में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के दो अधिकारियों को रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद रीवा व शहडोल अटैच कर दिया गया है। दोनेां अधिकारियों ईओडब्ल्यू की टीम ने रिश्वत लेते हुए 29 जून को रंगे हाथ पकड़ा था।
खबर है कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता सिविल प्रहलाद मर्सकोले का चालू प्रभार तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए कार्यालय कार्यपालन अभियंता (सिविल), संभाग रीवा में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार कार्यपालन अभियंता (सिविल) श्री चंद्रशेखर मेहरा का चालू प्रभार तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर सहायक अभियंता (सिविल), कार्यालय अधीक्षण अभियंता सिविल, शहडोल में पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने 29 जून 2026 को रामपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कंपनी की प्राथमिक पारदर्शी जवाबदेह एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृत्ति को सुदृढ़ करना है । इसी उद्देश्य से भ्रष्टाचार के प्रत्येक मामले में नियमानुसार त्वरित एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।