EOW ने जांच के दौरान पाया कि सिवनी जिले में पदस्थ पटवारी अरुण कुमार सनोडिया ने अभी तक किसानों को 6 लाख रुपए से अधिक का चूना लगा चुका है। शातिर पटवारी ने पहले तो किसानों से टैक्स के पैसे अपने फोन-पे पर मांगे और फिर फर्जी सरकारी चालान बनाकर उन्हें सौंप दिया। टैक्स जमा करने के बावजूद भी जब किसानों और भू स्वामियों के पास नोटिस आना शुरू है,, तो उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो SDM ने उसे निलंबित कर दिया। एसडीएम के प्रतिवेदन पर जबलपुर EOW ने पटवारी अरुण कुमार के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर है कि राजस्व का काम कर रहे पटवारी अरुण कुमार सनोडिया बीते कई सालों से सिवनी में पदस्थ हैं। पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भोले भाले किसान और भू स्वामियों के साथ ठगी करने का पूरा प्लान बनाया। आरोपी पटवारी ने सरकारी खजाने में राजस्व राशि जमा करने की वजह फर्जी चालान तैयार कर 600000 रुपए घोटाला कर डाला। किसानों के द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत EOW से की गई, जिसके बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ धारा 361(5) 337, 336 (3) 340 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटवारी के फर्जीवाड़े का खुलासा एकता कॉलोनी सिवनी में रहने वाले किसान राजकुमार साहू ने किया। ईओडब्ल्यू को शिकायत देते हुए उन्होंने बताया कि साल 2007 से 2025 तक के मकान का टैक्स राशि 5400 रुपए चुकाना था।
