जबलपुर। घमापुर में सोमवार की रात बिजली गुल होते ही अज्ञात युवक ने एक पान की दुकान के बाजू में सूअरमार बम पटक कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
घमापुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह घमापुर निवासी कान्हा रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोपाल होटल चौक पर पान की दुकान चलाता है। बीती रात लगभग 11-40 बजे वह अपनी दुकान पर था। लगभग 11-25 बजे लाईट हो गयी थी। उसी समय अंधेरे में कोई अज्ञात व्यक्ति सुअरमार बम फेका, जो उसकी दुकान के बाजू मंे गिरा और तेज आवाज के साथ फट गया। लगभग 10 मिनिट बाद लाईट आने पर उसने देखा सुअरमार बम के फटे हुये अवशेष पड़े थे।
इसी तरह गढ़ा पुलिस ने बजरंग नगर पहाडी के पास एक युवक काले रंग की पालीथीन मे सुअरमार बम रखे पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। बजरंग पहाड़ी दरगाह के पास युवक हाथ में काले रंग की पन्नी लिये खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शारदा चौक निवासी अतुल साहू बताया। पालीथीन को चैक करने पर 2 सुअरमार बम रखे मिले। गौरतलब है कि आरोपी अतुल साहू के विरूद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 3 अपराध पंजीबद्ध है।
