khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के गुरमखेड़ी स्टेशन पर 7 दिन नहीं रुकेंगी 8 ट्रेन, 24 से 30 जुलाई तक स्टेशन पर होगा कार्य

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के जबलपुर-इटारसी रेलखंड के गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन पर आधुनिकीकरण और रेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए होने वाले कार्य का असर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते 24 से 30 जुलाई तक सात दिनों के लिए गुरमखेड़ी स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है।

रेलवे के अनुसार स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने, परिचालन क्षमता में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का गुरमखेड़ी स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं होगा। हालांकि इन ट्रेनों का संचालन अपने तय मार्ग पर जारी रहेगा।

इन ट्रेनों का ठहराव रहेगा निरस्त

11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस : 23 से 25 जुलाई

11274 प्रयागराज छिवकी–इटारसी एक्सप्रेस : 23 से 25 जुलाई

61618 कटनी–इटारसी मेमू स्पेशल : 24 से 26 जुलाई

19014 कटनी–भुसावल एक्सप्रेस : 24 से 26 जुलाई

11271 इटारसी–भोपाल एक्सप्रेस : 27 से 29 जुलाई

11273 इटारसी–प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस : 27 से 29 जुलाई

61617 इटारसी–कटनी मेमू स्पेशल : 27 से 29 जुलाई

19013 भुसावल–कटनी एक्सप्रेस : 27 से 29 जुलाई

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन का स्टेटस

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन अस्थायी परिवर्तनों का ध्यान रखें और रवाना होने से पहले एनटीईएस या रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak