जबलपुर। रांझी कॉफी हाउस के सामने बापूनगर में रहने वाले एक युवक का मोबाइल छीनकर रेनकोट से कवर दो अज्ञात युवक भाग गए। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट की गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
रंाझी पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात बापूनगर में रहने वाले मार्सल विलियम एंथोनी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई की रात वह दर्शन तिराहा से टहलते हुये अपने घर मोबाइल में गाना सुनते हुये जा रहा था। इंडियन काफी हाउस के पास रांझी पहुंचा, तभी 2 अज्ञात लड़के काले रंग के रेनकोट पहने आये और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का छीनकर भाग गये।
