khabar abhi tak

सूजी से भरा ट्रक मंडला-जबलपुर हाईवे पर पलटा, सामान बिखरा, लूटपाट रोकने पुलिस रही मुस्तैद

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार देर रात सूजी से भरा एक ट्रक पलट गया। यह दुर्घटना बबैहा और कोंडरा गांव के बीच घाट सेक्शन में हुई। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी सूजी की बोरियां सड़क किनारे व घाट में बिखर गईं।

जानकारी के अनुसार, ट्रक जबलपुर से मंडला की ओर आ रहा था। रास्ते में ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक करने के बाद चालक ने यात्रा जारी रखी। हालांकि, घाट पर चढ़ाई के दौरान ट्रक अचानक बंद हो गया और पीछे की ओर लुढ़कने लगा। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण ट्रक सड़क से नीचे फिसलकर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक के पहिए ऊपर की ओर हो गए और पूरा माल बिखर गया।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बिखरी हुई सूजी की बोरियों को सुरक्षित रखने और किसी भी प्रकार की लूटपाट को रोकने के लिए रातभर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक को भी हादसे की सूचना दे दी है। टिकरिया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak