khabar abhi tak

अब मशीन देखेगी पुलिस बल के जवानों की फिटनेस, बीसीए मशीन स्थापित


जबलपुर।
पुलिस बल के जवानों की फिटनेस और कार्यकुशलता के बेहतर आकलन के लिए सोमवार को 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में बीसीएम मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के जरिए अब प्रशिक्षणार्थियों एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के शरीर में वसा, मांसपेशियों, जल की मात्रा, बीएमआई सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों का वैज्ञानिक परीक्षण नियमित रूप से किया जा सकेगा। यह कहना था सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी का। इन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित स्वास्थ्य परीक्षण से प्रशिक्षणार्थियों एवं पुलिस बल के जवानों की शारीरिक क्षमता का बेहतर आकलन किया जा सकेगा। इससे उनकी फिटनेस, कार्यकुशलता एवं स्वास्थ्य संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। मौके पर अधिकारियों ने बीसीए मशीन के माध्यम से अपना बॉडी कम्पोजीशन परीक्षण कराया तथा इसकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उप सेनानी महेश कुमार वैश्य एवं श्री लामू सिंह श्याम, सहायक सेनानी विजय अंभोरे, महेंद्र प्रताप सिंह, सुबोध लोखंडे, मेहंती मरावी, रीना पांडेय शर्मा, वाहिनी के चिकित्सीय स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट अनुभूति शिवहरे मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak