khabar abhi tak

निदान फॉल के कुंड में फंसे दो युवक, पुलिस ने सर्च लाइट की रोशनी में रेस्क्यू करके निकाला


जबलपुर।
कटंगी के निदान फॉल में सोमवार को तेज बारिश की वजह से कुंड के पास ही दो युवक फंस गए। दोनों युवकों की सूचना मिलते पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब रात 8.30 बजे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि कंचनपुर के दो युवक आर्यन बर्मन और हर्ष शुक्ला घूमने निदान फॉल आए थे। दोपहर के बाद वे नहाते हुए कुंड के पास पहंुच गए थे। उसी समय तेज बारिश होने लगी, जिससे जल स्तर बढ़ गया। दोनों युवक उंची चट्टान पर बैठ गए थे और जोर-जोर से मदद की गुहार लगा रहे थे।

ग्रामीणों ने सुनी पुकार

पुलिस का कहना है कि शाम ढलने लगी थी। उसी समय कुछ ग्रामीण लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रहे थे, जिन्होंने दोनों युवकों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

वन अमला-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

निदान फॉल में फंसे युवकों की पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी थी। सूचना पर वन अमला सहित पुलिस दल मौके पर पहंुच गया था। रेस्क्यू दल रस्सी के सहारे दोनों युवकांे तक पहुंचा। शाम ढलने की वजह से रात हो गई थी। सर्च लाइट के माध्यम से दोनों युवकों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak