जबलपुर। रानीताल चौक के फ्लाईओवर के नीचे सोमवार देर रात एक बदमाश ने एक युवक पर हवाई फायरिंग की। मौके पर पुलिस पहुंची थी लेकिन तब तक आरोपी बदमाश भाग चुका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हकीकत सामने आ सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लार्डगंज पुलिस के मुताबिक रात 12 बजे आसपास रानीताल चौराहे पर बाइक में सवार बदमाश कुणाल पटेल ने शिवम अग्रवाल पर जानलेवा फायरिंग की थी।। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपी के संभावित पते-ठिकानों पर देर रात दबिश दी थी। पुलिस ने बताया कि कुणाल पुराना बदमाश है। छोटू चौबे गैंग से जुड़ा होना बताया गया है।