khabar abhi tak

एमपी : रिश्ते के नाबालिग भाई-बहन ने लगाई फांसी, दोनों की मौत, डिंडौरी की घटना

डिंडौरी. एमपी के डिंडौरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आमगांव में 24 घंटे के भीतर दो नाबालिगों की मौत हुई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। पहले एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई और उसके अंतिम संस्कार से लौटने के कुछ ही घंटों बाद उसकी एक नाबालिग रिश्तेदार ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों फांसी लगाकर जान दी है।

पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय किशोर कक्षा 9वीं का छात्र था और पिछले तीन दिनों से किसी दस्तावेज संबंधी काम के लिए अमरपुर जा रहा था। परिजन ने बताया कि 11 जुलाई की रात उसने खाना नहीं खाया था और अगली सुबह जब मां उसे जगाने गईं, तो वह मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अंतिम संस्कार से लौटने के बाद दूसरी मौत

जांच में सामने आया है कि मृतक किशोर की एक नाबालिग रिश्तेदार भी उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुई थी। परिजन के मुताबिक, भाई की मौत से वह बेहद दुखी थी और पूरे समय रोती रही। शाम करीब चार बजे वह श्मशान घाट से अपने घर लौटी, लेकिन इसके करीब एक घंटे बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उसकी भी मौत हो चुकी थी।

24 घंटे के अंदर हुई इन दो मौतों के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak