पीडि़त वृद्धा मुन्नीबाई ने लिखित शिकायत देते हुए अधिकारियों को बताया कि पति के निधन के बाद से मेरी बड़ी बहू कलावती चक्रवर्ती संपत्ति के बंटवारे को लेकर लगातार विवाद कर रही है। जबकि उसे पहले ही हिस्सा दिया जा चुका है। बहू चाहती है कि मैं जिस मकान में रह रही हूं, वह भी मैं उसके नाम कर दूं। इनकार करने के बाद से लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। वृद्धा ने यह भी बताया कि छोटे बेटे राज कुमार के निधन के बाद छोटी बहू पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है। उन्होने कहा कि 6 जुलाई को उनकी बड़ी बहू कलावती चक्रवर्ती, पोता अभिषेक चक्रवर्ती और बहू का भाई प्रमोद चक्रवर्ती कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले घर में तोडफ़ोड़ की गई, इसके बाद तलवार और पिस्तौल लेकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी लोग उनका मकान हड़पना चाहते हैं और इसी वजह से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाए है कि अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों को महिला को आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में रहने वाली वृद्ध महिला मुन्नीबाई चक्रवर्ती ने आज एसपी आफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। जिसमें वृद्धा ने अधिकारियों को बताया कि मकान को अपने नाम कराने के लिए बहू, पोता व बहू का भाई मारपीट कर प्रताडि़त कर रहे है। यहां तक कि घर में घुसकर तोडफ़ोड़ तक की गई है।
Tags
jabalpur