छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के चौरई-अमरवाड़ा मार्ग पर आज दोपहर चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, जब बिस्किट खिलाने पर बिफरे हाथी ने दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक के दोनों पैर में गंभीर चोटें आई है। वहीं दूसरे युवक के सिर व कान में चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
खबर है कि प्रदीप कहार उम्र 35 वर्ष व राकेश यादव 25 वर्ष ने आज सड़क से गुजर रहे हाथी को बिस्किट खिलाया, हाथी ने जैसे ही बिस्टिक खाया तो बिफर गया। उसने एक युवक को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों युवकों को पैरों से कुचल दिया। जिससे एक के पैरों में चोट आई वहीं दूसरे के सिर व कान में गंभीर चोटें आई है। घटना को देख आसपास खड़े लोगों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। हालांकि स्थिति बिगड़ती देख महावत ने तत्काल हस्तक्षेप कर हाथी को किसी तरह काबू में किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों युवकों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है।
Tags
chhindwada