जबलपुर।संस्कारधानी के संगीत प्रेमियों के लिए 4 जुलाई को एक यादगार शाम का आयोजन होने जा रहा है। शनिवार को शाम 6:30 बजे से शहीद स्मारक प्रेक्षागृह गोलबाजार में सुर संगनी रहें न रहें हम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संगीतमय आयोजन की उद्घोषिका शबनम मसीह होंगी और संगीत का संयोजन आनंद यादव एवं सार्थक यादव संभालेंगे। शीतल दुबे कार्यक्रम के संयोजक हैं। इस शाम शर्मिला मुखर्जी, डॉ. जामिनी श्रीवास्तव, नीतू शर्मा, शुभ मुखर्जी, राकेश चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, मीनल चौबे, कविता श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, नागरा दुबे, विनीत यादव, डॉ. ललित श्रीवास्तव, पंकज दुबे, संदीप सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सुशांत पिल्ले एवं याशिर श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
सदाबहार गीतों से गूंजेगा शहीद स्मारक प्रेक्षागृह
आयोजकों का कहना है कि संगीत न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मकता लाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रोताओं को पुराने सदाबहार गीतों के साथ ही नई प्रस्तुतियों का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक संगीत प्रेमी यहाँ पहुंच सकें। शहर के युवाओं और परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि वे इस शानदार संध्या का हिस्सा बन सकें।संगीत की इस महफिल में शहर के अनेक जाने माने कलाकार अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं और कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के लिए बेहद उत्साहित हैं। कार्यक्रम आयोजक शीतल दुबे ने बताया कि शहर के हर वर्ग के लिए यह एक अच्छा अनुभव होगा।