पुलिस के अनुसार ग्राम सेलवाड़ा में रहने वाले साहब विश्वकर्मा की रिश्तेदारी में शादी थी, जिसके चलते वे घर में ताला लगाक र परिवार सहित शादी में चले गए, देर रात घर का दरवाजा काटकर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर को तोड़कर करीब चार लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर व 50 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए, आज सुबह जब वे घर आए तो देखा कि दरवाजा कटा हुआ है, जिसकी सूचना उन्होने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में साहब विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी दो दिन पहले ही शादी में चली गई थी, इसके बाद वे अपनी दोनों बेटियों को लेकर बीती शाम घर से निकले थे।
Tags
jabalpur