बताया गया है कि दो दिन पहले बीएमसी में इलाज के लिए लक्ष्मी तिवारी पहुंचे थे। उनके साथ अनिल श्रीवास्तव भी बीएमसी पहुंच गए। इलाज के दौरान लक्ष्मी तिवारी व भाजपा नेता ने महिला स्टाफ के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की थी?। घटनाक्रम सामने आने के बाद बीएमसी के डाक्टर और अन्य स्टाफ ने विरोध में प्रदर्शन कर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए बीएमसी के सामने चक्काजाम किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने कार्रवाई कर भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी। इस बीच पुलिस ने आज एक आरोपी भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी लक्ष्मी तिवारी को पकडऩे के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सागर। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्स व महिला स्टाफ के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ के मामले में आरोपी भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Tags
sagar