पुलिस के अनुसार ठेमी क्षेत्र में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव के आफिस में दीपक लोधी अपने साथियों के साथ पहुंचा, जहां पर उसने तोडफ़ोड़ करते हुए प्रदीप पर हमला कर दिया, इसके बाद अपहरण कर सूनसान क्षेत्र में ले गया, जहां पर फिर मारा। हमले व अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तलाश करते हुए पहुंची, लेकिन उस वक्त आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (2), 117 (2), 351 (3), 331, 332, 138 और 3/5 के तहत मामला दर्ज कर तलाश की, जिसमें चार आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी दीपक लोधी को पकडऩे के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, इस बीच खबर मिली कि घटना के बाद से दीपक लोधी जबलपुर में फरारी काट रहा है। जिसपर नरसिंहपुर पुलिस की टीम आज जबलपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दीपक लोधी को घेराबंदी कर दबोच लिया।