विजन संस्था के सौजन्य से डॉ. नवीन कोठारी को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन, विभाग के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के उत्कृष्ट संचालन, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. नवीन कोठारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है तथा आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। अतिथियों ने डॉ. नवीन कोठारी के समर्पण, सेवा-भाव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। समारोह में सांसद आशीष दुबे एवं विधायक अभिलाष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे), केंद्रीय शासन स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), केंद्रीय शासन स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे), विजन संस्था तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।